बिहारशरीफ, मार्च 18 -- गांव में पानी की समस्या हो तो टॉल फ्री नंबर पर करें फोन जलसंकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए डीएम ने कई गांवों का किया रौदा कहा, पीएचईडी के जेई यदि फोन नहीं उठाता है तो जिला नियंत्रण कक्ष में करें शिकायत फोटो 18 शेखपुरा 02 - चोरदरगाह पंचायत भवन में डीएम शेखर आनंद को सम्मानित करतीं मुखिया शबाना अली। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण इलाकों से मिल रही पानी की शिकायतों और अन्य समस्याओं के निपटारे के लिए डीएम शेखर आनंद बुधवार को अरियरी प्रखंड के चांदी, वृंदावन और चोरदरगाह गांव पहुंचे। साथ में पीएचईडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष अभी से ही पानी की समस्या होने की बात कही। इस पर डीएम ने चांदी पहाड़ के बड़े गड्डे में जमा पानी के विशाल भंडार का निरीक्षण किया और पीएचईडी...