संतकबीरनगर, अप्रैल 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में टीबी के मरीजों को गांव में खोजने के लिए व्यापाक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इस बार के अभियान में हाई रिस्क वाले गांवों का चयन किया गया है और उन्हीं गांवों में क्षय रोग विभाग की टीम पहुंच कर मौके पर एक्स-रे कर टीबी के मरीजों को चिन्हित कर रही है। शासन के निर्देश पर सौ गांवों में अभियान चला कर टीबी के मरीजों को खोजा जा रहा है। अभियान में उन गांवों का चयन किया गया है जहां पर टीबी के मरीज पहले बहुत निकलते रहे हैं। इसके अलावा अधिक संख्या में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गांवों का भी चयन किया गया है। इसके लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अमित सिंह ने बेहतर कार्ययोजना तैयार कर गांव में टीमों को रवाना किया है।कार्यक्रम के जिला समन्वयक अमित आनंद ने बताया कि...