लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- मैगलगंज थाना क्षेत्र के खखरा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान ग्राम पंचायत सदस्य ने अनोखा विरोध जताते हुए पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पहुंची पुलिस ने उसको उतार लिया। पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत खखरा में वार्ड संख्या 15 में लंबे समय से नाली और खड़ंजा निर्माण नहीं होने से नाराज ग्राम पंचायत सदस्य बुजुर्ग रक्षपाल ने यह कदम उठाया। वह सोमवार सुबह मढ़िया घाट मार्ग स्थित पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ते देख जब ग्रामीणों ने उसे देख कारण पूछा तो उसने सरकारी सिस्टम पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही। इतना सुनते ही लोगों ने रक्षपाल को समझाने का प्रयास करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.