नई दिल्ली, जुलाई 24 -- कहते हैं कि अगर आपके भीतर कुछ करने का जुनून और जज्बा हो, तो आपको मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। एक ऐसी ही कहानी है अवैस अहमद की। कर्नाटक के अवैस अहमद आज भारत के उभरते हुए युवा उद्यमियों में गिने जाते हैं। हाल ही में उनकी स्पेस-टेक कंपनी Pixxel को NASA से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। उनकी कंपनी अब NASA को पृथ्वी की हाई-रिजॉल्यूशन (हाइपरस्पेक्ट्रल) सैटेलाइट इमेज और डेटा उपलब्ध कराएगी। हालांकि गांव से निकल नासा तक का सफर अवैस के लिए आसान नहीं था।गांव में नहीं था इंटरनेट दिलचस्प बात यह है कि 28 वर्षीय अवैस का बचपन एक ऐसे गांव में बीता, जहां कई सालों तक इंटरनेट की सुविधा नहीं थी। फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत और जिज्ञासा के दम पर अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। चलिए आज सक्ससे स्टोरी की कड़ी में अव...