मिर्जापुर, जून 17 -- जिगना। क्षेत्र के काशीसरपती गांव में बीडीओ रामपाल ने मंगलवार को डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उदघाटन किया। गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खुलने को लेकर खासतौर पर युवा उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर प्रशासक संजू देवी प्रधानाध्यापक आलोक शर्मा, सचिव मुस्ताक अहमद, सतीश निषाद,जगदीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ रामपाल ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, किशोरों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधनों से जोड़ना है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...