आगरा, जून 15 -- सुजावलपुर ग्राम पंचायत के गांव नगला बरेठी में जर्जर सड़कों व नाली निर्माण नहीं होने से लोग जलभराव व कीचड़ से बीच होकर गुजरने को मजबूर हैं। घरों से निकलने वाले पानी नालियों में भरने से हर समय गंदगी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर गांव में नाली व खरंजा निर्माण की मांग की है। सोमवार को गांव नगला बरेठी के रहने वाले दिलशाद ने बताया कि गांव में बने नाली व खंरजा काफी पुराने होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घरों से निकलने वाला पानी नालियों में जमा हो जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जलभराव व कीचड़ के बीच से लोगों को निकलने में दिक्कतें होती हैं। यह भी पढ़ें- दो हजार की आबादी सड़क को तैर कर पार करें या नाव से गांव में कर्मचारी के नहीं आने से नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। गंजडुंडवारा के बीड...