एटा, मार्च 22 -- जैथरा, विकासखंड जैथरा की ग्राम पंचायत अहरई विचनपुर में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्राम सचिवालय की बाउंड्रीवाल एवं जनसेवा केन्द्र का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इससे ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। ग्राम प्रधान सुरभि देवी ने बताया कि जनसेवा केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अधिकांश सुविधाएं उन्हें गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने जानकारी दी कि सचिवालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण लगभग 6 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिससे परिसर की सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित होगा। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से स...