बरेली, सितम्बर 28 -- फोटो. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। रामगंगा नदी में आई बाढ़ के बाद कटरी से सटे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। रामगंगा किनारे बसे खल्लपुर मनपुरा गांव की सड़क पर पानी बहने से आवागमन प्रभावित हुआ है। दिवंगत विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल ने बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा करके तहसील प्रशासन से राहत कार्य कराए जाने की मांग की है। तीन दिन लगातार बारिश होने के बाद रामगंगा में जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद कटरी के खल्लपुर मनपुरा के सड़क मार्ग पर कई फीट पानी बहने लगा। इस वजह से पूरे इलाके का आवागमन बंद हो गया। कादरगंज गांव में पानी घुसने से तमाम परिवार घरों में कैद थे। सोमवार को दिवंगत विधायक के पुत्र ईशान कार्यकर्ताओं की टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने कादरगंज गांव के परिवारों को घरों से निकालकर पंचायत घर में ठहराया। गो...