कटिहार, मई 30 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बैरगाछी गांव में सरकार की गली नाली योजना तहत सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि आजादी के दसकों बीत गए पर मुख्य सड़क से गांव तक सड़क नहीं बनी। सड़क के अभाव में कीचड़ व पानी के बीच आवागमन करना पड़ता है, जबकि सरकार गली नाली योजना तहत सड़क निर्माण में लाखों खर्च कर रही है, बावजूद हमलोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। गांव में जब कोई बिमार पड़ जाता है तो मरीज को खटिया पर लिटाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। गांव तक एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है। खासकर बरसात के दिनों में कच्ची गली सड़कों पर पानी कीचड़ भर जाता है। किसी तरह हमलोग गिरते पछड़ते घर तक पहु...