गांव में खेतों से मिट्टी खनन में नियमों की अनदेखी का आरोप
शामली, मई 19 -- थाना भवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव सोंता रसूलपुर में हाईवे सड़क निर्माण के लिए किसानों के खेतों से मिट्टी उठाने का कार्य लंबे समय से जारी है। गांव के किसानों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा तय समझौते के विपरीत 3 फीट मिट्टी की बजाय 5 से 10-12 फीट तक मिट्टी उठाई जा रही है, जिससे खेतों की गहराई खतरनाक स्तर तक बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इससे उनके खेतों के साथ लगे बागों को भी भारी नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। किसानों नौशाद, रिजवान, इसकर, उमेदपुरा पुत्र रफीक, इंशाद, इसरार पुत्र रशीद, अखलाक पुत्र सलीम ने बताया कि जहां से मिट्टी उठाई जा रही है, उसी के बराबर में उनके लगभग 44 बीघा तथा 12 बीघा में आम व अन्य फलों के बाग लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- मिट्टी के अवैध खनन से लोगों में गहरा रहा आक्रोश तथा बाग में रहने के लिए घेर आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.