बलरामपुर, दिसम्बर 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सफाई कर्मी लंबे समय से नहीं आ रहा है। इससे गांव में चहुंओर गंदगी फैली हुई है। नालियों के चौक होने की वजह से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसी के बीच बच्चें हर रोज स्कूल आवागमन करते हैं। कई बच्चे गिरकर घायल भी हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जा सकती है। ब्लॉक क्षेत्र के सिर्फ कल्याणपुर में ही सफाई व्यवस्था बदहाल नहीं है,बल्कि कई गांवों में तैनात सफाई कर्मी प्रधानों की ड्योढी पर ड्यूटी बजाकर निकल जाते हैं। सफाई न होने की वजह से गांव के अंदर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। नालियां बजबजा रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.