संभल, मार्च 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला में रविवार को बच्चे को पीटने के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पिछली होली पर भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। रविवार को एक पक्ष के बालक को पीटने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष से हीरालाल और उनकी बेटी रेखा समेत सूरजपाल, नेकराम व चंपा घायल हो गए। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक ...