गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को वार्ड 20 के तहत आने वाले गांव बढ़ा में विकास कार्य की शुरुआत की। उन्होंने यहां 76 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली नई ड्रेन (नाले) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से इस गांव की मुख्य सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप से लेकर एचएसआईआईडीसी की मुख्य ड्रेन तक करीब 500 मीटर लंबी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। इस नई ड्रेन के बनने से इलाके के लोगों को जलभराव की बड़ी समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम को पूरा करने के बाद मेयर सीधे गांव हयातपुर पहुंचीं और वहां का दौरा किया। उन्होंने गांव में सफाई व्यवस्था को देखा और बारिश के मौसम में पानी की निकासी के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। मेयर ने मौके पर मौजूद ...