फरीदाबाद, मई 27 -- फरीदाबाद, सरसमल। शासन-प्रशासन बेशक शहर में समय पर बेशुमार विकास कार्य करवाने का दम भर रहा है, लेकिन ऐतिहासिक गांव बड़खल में उनके दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। यहां सड़कों और गलियों के निर्माण का शिलान्यास हुए दस महीने बीत चुके हैं, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। टूटी सड़कें, जाम नालियां और गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। नगर निगम के लगातार आश्वासनों के बावजूद इलाके में विकास कार्य ठप पड़े हैं। अब मानसून को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। गांव बड़खल में विकास कार्यों का शिलान्यास 4 अगस्त 2025 को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया था। कार्यक्रम में मेयर और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे थे। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार पर शिलान्यास पट्ट लगाया गया और जल्द काम शुरू कराने की घोषणा की गई थी। लेकिन दस महीने बाद भी निर्...