सोनभद्र, अप्रैल 2 -- घोरावल। पीसीएस अधिकारी बनकर पहली बार गांव पहुंचने पर खुशबू रानी का बैंड बाजा एवं पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्राम प्रधान महिमा सिंह की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने पीसीएस अधिकारी बनकर गांव आने पर बेटी खुशबू रानी का तिलौली गांव में स्वागत किया गया। ग्रामीणों में विशेष उत्साह बेटी को अधिकारी बनने पर रहा। सर्वप्रथम गांव के दुर्गा मंदिर का दर्शन किया गया इसके पश्चात बेटी का अभिनंदन समारोह किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रकाश पटेल एवं ग्राम प्रधान महिमा सिंह द्वारा बेटी को माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। बेटी के पिता राजकुमार गुप्ता, माता शांति देवी ने बेटी को गले लगाकर स्वागत किया। भावुक स्वर में लोगों ने कहा कि आज हमारी बेटी पूरे गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। खु...