गौरीगंज, मई 7 -- अमेठी। संवाददाता जल जीवन मिशन के तहत संचालित पाइप पेयजल योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम संजय चौहान गुरुवार को विकासखंड जामों के ग्राम रामपुर चौधरी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं गांव में घर-घर जाकर नल खोलकर पानी सप्लाई की जांच की। यह भी पढ़ें- पेयजल परियोजनाओं का शीघ्र पूर्ण हो निर्माण कार्य: एक्सईएननल जल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम से परियोजना के संचालन, पाइपलाइन व्यवस्था, ओवरहेड टैंक की साफ-सफाई तथा जलापूर्ति की समय-सारिणी की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के दौरान किसी भी गांव में पेयजल संकट नहीं होना चाहिए और पानी की सप्लाई नियमित रूप से स...