एटा, फरवरी 24 -- गांव परौली के पास युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। दूसरी तरफ सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। थाना बागवाला के गांव लोहाखार निवासी रमन (25) पुत्र वेदप्रकाश किसी काम से जैथरा की तरफ जा रहे थे। गांव परौली के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। युवक को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ कोतवाली देहात के गांव मरथरा भगवानदास निवासी कमलेन्द्र गिरि (34) पुत्र मुकेश गिरि 19 फरवरी को निधौली कलां क्षेत्र से दावत खाकर लौट रहे थे। थाना पिलुआ क्षेत्र में चौथामील के पास पहुंचे। वहीं पर बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। ...