एटा, मार्च 17 -- गांव नगला प्रेमी हुए चार लोगों की हत्याकांड के मामले में सोमवार को अलीगढ़ की फोरेसिंक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कई घंटों तक टीम गांव नगला प्रेमी में रुके और घटनाक्रम का सीन दोहराया। घटना के दिन क्या-क्या हुआ और कैसे घटनाक्रम हुआ पूरा क्राइम सीन दोहराया गया। इस दौरान सीओ सिटी, नगर पुलिस, घरवाले भी मौजूद रही। कई घंटें तक कार्रवाई चली। पूरी प्रक्रिया करने के बाद टीम वापस चली गई। कार्रवाई के बाद जल्द ही पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। 19 जून को गांव नगला प्रेमी निवासी कमल सिंह ने पिता गंगा सिंह, मां श्यामा देवी, पत्नी रतना देवी, बेटी ज्योति की ईट से कूचकर बेरहती से हत्या कर दी थी और हत्या के बाद घर से चले गया था। बेटा देवांश स्कूल से घर पर पहुंचा था कमरे में सभी घरवालों के शव मिले थे। घटना से जिले के साथ-साथ पूरे ...