फिरोजाबाद, मई 31 -- टूंडला, थाना नगला सिंघी के गांव धर्मपुर निवासी इंजीनियर की ग्रेटर नोएडा में मोबाइल टॉवर से गिरकर मौत हो गई। नेटवर्क में खराबी आने पर वह टॉवर पर चढ़कर सिग्नल की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह करीब 190 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। ग्रेटर नोयडा के चांदपुर गांव में लगे एयरटेल कंपनी के टॉवर पर पिछले कई दिनों से नेटवर्क की समस्या आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कंपनी से की थी। शिकायत पर कंपनी की ओर से नेटवर्क इंजीनियर शांतनु शुक्रवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिग्नल की जांच करने के लिए शांतनु खुद टॉवर पर चढ़े। उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहन रखी थी। करीब 190 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर वह सिग्नल चेक कर रहे थे। तभी अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह नीचे गिर गए।हाद...