बरेली, अप्रैल 9 -- गांव-देहात तक बजट खर्च करने वाले बरेली के साथ ही पीलीभीत बेहतर रहा। दोनों जिलों को 15वें वित्त आयोग का बजट व्यय करने वाले टॉप-10 जिलों में शामिल किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक 99.35 प्रतिशत बजट महाराजगंज ने खर्च किया। वहीं पीलीभीत पांचवें और बरेली 10वें स्थान पर रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन पर 15वें वित्त आयोग की समीक्षा रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें पहले स्थान पर महाराजगंज जिला रहा जहां 99.35 प्रतिशत बजट खर्च हुआ है। वहीं दूसरे स्थान पर फर्रुखाबाद रहा जहां 99.10 प्रतिशत बजट व्यय हुआ। बरेली को 15वें वित्त आयोग से करीब 89.16 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें साल भर में 87.98 करोड़ रुपये खर्च किया गया जो करीब 98.68 प्रतिशत है। वहीं पीलीभीत 57.65 करोड़ रुपये मिले थे जिसमें 57 करोड़ रुपये खर्च हुए।ग्रामों के विकास के लिए 15वें...