सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- बड़गांव। गांव दल्हेड़ी में करीब पचास पशु मुंहपका और खुरपका का रोग की चपेट में है। पिछले एक सप्ताह में तीन पशुओ की मौत हो गई। शिकायत के बाद भी पशुपालन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। गांव दल्हेड़ी में मुंह पका खुर पका रोग की चपेट में आने से पशुपालक परेशान है। गांव में करीब पचास पशु रोग से ग्रस्त बताए जा रहे है। पिछले एक सप्ताह से पशुपालक राजबीर सिंह, मेहर सिंह तथा राजकुमार सिंह के एक एक पशु की रोग से मौत होना बताया जा रहा है। जबकि संदीप, महेन्द्र कश्यप, समर, बिजेंद्र सैनी, नीटू उपाध्याय सहित करीब पचास पशुपालकों के पशु खुरपका-मुंहपका रोग की चपेट में है। पीड़ित है। पीड़ित पशुपालकों का आरोप है कि पशुपालन विभाग द्वारा गांव में संक्रामक की रोकथाम के लिए टीकाकरण तक नही कराया गया। शिकायत के बाद भी विभाग कुंभकर्णी नींद में ह...