मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- बुढ़ाना। गांव जौला के ज़िम्मेदार नागरिकों और ग्राम पंचायत के नेतृत्व में गांव में एक व्यापक स्वच्छता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव में फैली गंदगी को दूर करना और सभी निवासियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत, गांव की मुख्य सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थानों (जैसे स्कूल और तालाब) और हर घर के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे। ग्राम प्रधान हाजी जमशेद ने इस अवसर पर कहा कि सफाई केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। अभियान की सफलता के लिए एक विस्तृत साप्ताहिक कार्यक्रम तैयार किया गया है। पूर्व प्रधान मुन्ना, तिरंगा सेवा समिति अध्यक्ष इकबाल एडवोकेट, वसीम राणा, मा. रईश सहित जिम्मेदार लोगों ने मुआयना कर रूपरेखा तैयार की।

हिंदी ह...