गाजीपुर, अप्रैल 11 -- जखनिया। विधानसभा क्षेत्र के मंदरा गांव में भाजपा की ओर से गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विकास को गांव-गांव तक पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.