गाजीपुर, अप्रैल 12 -- गाजीपुर। जमानियां के नगर कस्बा बाजार स्थित मोहल्ला जुनेदपुर में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से "गांव चलो-बस्ती चलो" अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री माया सिंह और मंडल महामंत्री राजू पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों व योजना लाभार्थियों से संवाद किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सभासद व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...