कुशीनगर, अप्रैल 7 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपाइयों ने मंगलवार को ग्राम सभा जखनिया एवं बसडिला में कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी की नितियों व केन्द्र, प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को लोगों के बीच गिनाया। कहा कि मोदी व योगी सरकार के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि खड्डा दुर्गेश्वर वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला कार्य समिति सदस्य विजय कनौजिया, प्रदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, राजेश्वर सिंह, प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, महामंत्री सुधीर दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक विपिन सिंह सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उ...