वाराणसी, जनवरी 25 -- जक्खिनी संवाद। शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में रविवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा संस्थान क्षेत्र के कुछ गांवों को गोद लेकर सब्जी की खेती के 'हब' के रूप में विकसित करे। मुख्य अतिथि ने सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध एवं नवाचारों की सराहना की। कहाकि सब्जी की खेती किसानों की आय बढ़ाने में काफी सहायक साबित होगी। विशिष्ट अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में मसाला, औषधीय एवं सब्जी फसलों की व्यापक संभावनाएं हैं। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ एबी राय ने कृषि को लाभकारी बनाने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.