वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत को मुख्यालय से जोड़ने के लिए परिवहन निगम मिनी बसें चलाएगा। ये बसें 15 से 28 सीटर होंगी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुबंधित डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसका मकसद गांव-गिरांव या आउटरीच इलाकों के लोगों को सुगम परिवहन मुहैया कराना है। दरअसल, अभी रोडवेज (वाराणसी रीजन) के वाराणसी ग्रामीण, जौनपुर और सोनभद्र डिपो में न्यूनतम 41 सीटर अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं। जबकि रोडवेज के बेड़े में कुछ महीने पहले 45 सीटर बसें भी आईं हैं। अब ग्रामीण परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू हो रही है। इसके तहत सिर्फ मिनी बसें संचालित होंगी। इन बसों को एआरटीओ से रूट परमिट की छूट मिलेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी रूट तय करेगी। खास यह कि वाहनस्वाम...