गांव-गांव स्वास्थ्य सेवा पहुंचाएंगी आरोग्य सेविकाएं
मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- मोरना तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित एकल आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आरोग्य सेविकाओं के लिए दस दिवसीय टेली मेडिसिन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में मुजफ्फरनगर और मेरठ की 30 चयनित महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना और लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना रहा। कोलकाता से आए केंद्रीय प्रशिक्षक डॉ. मोइनाक पांडा और रांची से आए केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. मनीष ने सेविकाओं को स्वास्थ्य जांच और टेली मेडिसिन की जानकारी दी। प्रभाग प्रमुख मोनिका बरवाल, संभाग प्रमुख सुंदर पाल, पीटीओ साक्षी, संच कॉर्डिनेटर संयोगिता और अर्चना शर्मा ने भी प्रशिक्षण में सहयोग किया। समापन कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.