मेरठ, सितम्बर 3 -- मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एक दिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सिरीज-15 के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अब गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मजबूत खेल नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के खेल मैदान से लेकर ब्लॉक स्तर के मिनी स्टेडियम, जिला स्तरीय सुविधाओं और कमिश्नरी स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज तक खेल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। हालांकि इस बीच कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों में देरी के सवाल पर मंत्री जी टालमटोल कर गए। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-15 के अवसर पर पहुंचे मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य खेल सुविधाओं को केवल शहरों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि ग्र...