गोंडा, फरवरी 27 -- गोण्डा। जिले के रूपईडीह क्षेत्र के कुरसहा ग्राम पंचायत के राजेश कुमार मिश्रा गांवों की गलियों में घूमकर बच्चों और ग्रामीणों में अंधविश्वास दूर करने के साथ विज्ञान का ज्ञान बांटते नजर आ रहे हैं। शहर के आवास विकास कालोनी के निजी विद्यालय में शिक्षक बिना किसी की मदद के विज्ञान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। पंद्रह साल पहले देशी जुगाड़ से लैब ऑन बाइक कार्यक्रम की शुरुआत की। जो धीरे धीरे जिले के साथ ही मंडल में जा पहुंची। राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मैं वैज्ञानिक बनना चाहता था, जो किसी कारण वश नहीं बन सका। इसी को लेकर 2010 से लोगों को वैज्ञानिक बनाने की ठान ली। उन्होंने कहा कि हम नहीं बने लेकिन गांव का कोई भी बच्चा अगर बन गया तो हमारा सपना पूरा हो जाएगा। राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गांव में अक्सर कोई न कोई जादू और चमत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.