रामपुर, अप्रैल 9 -- समोदिया/स्वार। नगर मंडल में गुरुवार को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान गांव चलो अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने शुभारंभ करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। गुरुवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत इमरतपुर, धनोरी, छपर्रा और रुस्तमनगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से संपर्क कर अभियान को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों और लाभार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दलीप अरोड़ा, अमृता रंधावा और पंकज सैनी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने स्थापना दिवस के म...