महोबा, अगस्त 21 -- अजनर, संवाददाता। सीमा क्षेत्र के गांव-गांव में नकली गुटखे की बिक्री खुलेआम हो रही है। गुटखा माफिया सरकार को चूना लगाकर गोरखधंधा चमकाकर मालामाल हो रहे है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद भी कार्रवाई में हो रही देरी से माफियाओं के हौसले बुलंद बने हुए है। सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर माफिया गुटखा का कारोबार चमका रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि नकली गुटखा लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है इसके बाद भी नकली गुटखा की ब्रिकी पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। पूर्व में थाना पुलिस के द्वारा नकली गुटखे का कारखाना पकड़ा गया था बाद में दोबारा से माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में नकली गुटखे की खेप पहुंचानी शुरू कर दी है। थाना पुलिस के कुछ कारखासों की मदद से इस गोरखधंधे को चमकाने के आरोप ग्रामीण लंबे समय से लगा रहे है। इसके बाद भी गुटखे के कारोबार...