हाथरस, फरवरी 7 -- सादाबाद। केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगामी 14 फरवरी को एसबीजे इंटर कॉलेज, बिसावर में प्रस्तावित वीर गोकुला जाट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम सभाओं एवं पंचायतों में बैठकों के साथ-साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सादाबाद ब्लॉक के ग्राम सरोठ, मई, अभयपुरा, नोपुरा, नानऊ, मिढ़ावली, कुरसंडा, बेदई, जारऊ, नाला नगरिया, कंजोलीघाट सहित कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में बैठकों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में बिसावर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया और लोगों से 14 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.