लखीमपुरखीरी, जून 7 -- ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा सीतापुर आंख अस्पताल के सहयोग से संचालित नेत्र परीक्षण शिविर अभियान में निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ब्लाक कुंभी क्षेत्र में तीन माह तक विभिन्न गांवों में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत शीतलपुर ग्रंट, लंदनपुर ग्रंट और हैदराबाद में किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट, सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित श्रीवास्तव के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक नेत्र रोगियों तक इस अभियान का लाभ पहुंचाना और उनका निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन कराना है। यह भी पढ़ें- न...