लखनऊ, अगस्त 9 -- 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक अंडर-16 वॉलीबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को रविवार को सम्मानित किया गया। रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित डा. (मेजर) एनडी शर्मा खेल अलंकरण समारोह व उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक के दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (चेयरमैन, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन) ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वॉलीबाल ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा खेल है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा गांव के खिलाड़ियों को खेल की मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से प्रदेश...