फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद। जनपद में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 'ऑपरेशन ग्राम संवाद' अभियान की शुरुआत कर दी गई। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों, कस्बों, मोहल्लों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। बीट पुलिस अधिकारी, उपनिरीक्षक और निरीक्षक ग्रामीणों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास करेंगे। पुलिस थाना स्तर पर ग्राम अपराध रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभ...