मुजफ्फर नगर, मई 8 -- भोपा गांव धीराहेडी मे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। पंचायत में निर्णय लिया कि गांव दर गांव जाकर उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संघर्ष किया। पंचायत का संचालन चांदवीर सिंह ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय किसान-मजदूर संवाद महापंचायत की जिम्मेदारी बांटीकिसान नेता की बात पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर किसानों और ग्रामीणों के साथ...