गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारा संकल्प है : राजीव जायसवाल
रामगढ़, अप्रैल 27 -- गोला, निज प्रतिनिध। गोला के हुप्पु पंचायत के बयांग शाहीनगर टोला में सोमवार को जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने 25 केवीए क्षमता वाले सिंचाई ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान होने से किसानों में खुशी का माहौल है। जिला सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर से विशेष रूप से किसानों को राहत मिलेगी। कृषि कार्य के लिए किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समस्या की जानकारी मिलने के बाद जनहित के इस कार्य को उन्होंने प्राथमिकता देकर त्वरित रूप से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। टोला में सिंचाई ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत उन्होंने कहा कि जनसेवा उनका मूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.