अररिया, मई 17 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेकानंद ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी जितेंद्र कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में आईजी ने अपराध नियंत्रण, अनुसंधान नियंत्रण, कार्यालय अभिलेखों के संधारण सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं विधि व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, सर्किल इंस्पेक्टर रानीगंज सतीश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर फारबिसगंज धन प्रसाद, थाना अध्यक्ष फारबिसगंज मनोज कुमार, थाना अध्यक्ष भरगामा राजेश कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सिमराहा प्रेम भारती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गांव-गांव तक फैल चुका नशे का कारोबार, निपटने की कठिन चुनौती: आईज...