औरंगाबाद, जनवरी 29 -- रफीगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने की। औरंगाबाद जिला संगठन प्रभारी सत्येंद्र कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सभी समुदाय के लोगों को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके अनुभव से मार्गदर्शन लेने और उन्हें सम्मानित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है और मनरेगा जैसी योजना को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार योजना की राशि रोककर मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचा रही है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला प...