मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के सभी रैयत किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि विभाग 12 मई से 30 जून 2026 तक मिशन मोड में पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और राजस्व कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने बताया कि फार्मर आईडी नहीं बनवाने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से वंचित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बिना फार्मर आईडी के नहीं मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभफार्मर रजिस्ट्री के ये हैं बड़े फायदे: फार्मर आईडी बनने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नियमित मिलेगा। आपदा राहत मिलने में आसानी होगी। कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, गन्ना, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता विभाग की...