गाजीपुर, फरवरी 1 -- सैदपुर। नगर के तहसील परिसर स्थित सभागार हाल में फॉर्मर रजिस्ट्री, एग्री स्टैग और एसआईआर को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों और पंचायत सचिवों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि फॉर्मर रजिस्ट्री और एग्री स्टैग का कार्य पूरी निष्पक्षता और निष्ठा के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने पंचायती राज और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। निर्देश दिया कि गांव-गांव कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने एसआईआर से संबंधित कार्यों को भी समयबद्ध और सही तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदा...