पीलीभीत, मई 31 -- कलीनगर/माधोटांडा। कलीनगर के गांव भूड़ागोरख डिब्बी में रविवार को भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने चौपाल लगाई। इसमें नदी किनारे बसे संवेदनशील गांवों को बाढ़ से बचाने, स्वच्छता और नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल एसएसबी निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें कहा गया कि यह सिर्फ चौपाल नहीं सुरक्षा बल और नागरिकों के बीच भरोसे की कड़ी है। चौपाल में बाढ, बीमारी और नशे के मोर्चों पर एसएसबी ने ग्रामीणों को जानकारी दी गई और उन पर पर अमल करने को कहा गया। गांव को सुरक्षित, स्वच्छ और नशा मुक्त बनाने की अपील भी की गई। चौपाल में महेश कुमार, सुनील कुमार, रजनीश कुमार, भगवत प्रसाद, विशाल कुमार, पंचायत सदस्य चितरंजन रसोई, रामू, साधन गौतम गोविंद, सुकुमार, जयराम, ओम प्रकाश, नमिता, अर्चना, सुनीता, संगीता, मानवी, त...