मिर्जापुर, मार्च 2 -- नरायनपुर ( मिर्जापुर) l बघेड़ा गांव के समाजसेवी इंजीनियर बासुदेव सिंह ने अपनी नेत्रदान कर औरों के जीवन को रोशन करने अपनी मां सरस्वती देवी की स्मृति में गांव के पंचायत भवन पर आयोजित सम्मान समारोह में 350 वृद्धजन,विधवा मां-बहन, दिव्यांगजन,गरीब परिवार, समाजसेवियों,नशा छोड़ने वाले,प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को स्मृति-चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्य-अतिथि फिरोजाबाद जनपद के अपर जिला-जज श्याम बाबू सिंह रहे ।श्रुति सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।श्रेया सिंह ने नशामुक्त समाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी बाबाराम सिंह और संचालन मुरब्बी सिंह ने किया l दौलत सिंह, डाॅ.प्रीतम सिंह,सुषमा सिंह,डाॅ.संतोष सिंह, राजेश पटेल, चौ.रमेश सिंह,आनन्द कुमार आजाद...