बहराइच, जून 22 -- शिवपुर, संवाददाता। शिवपुर क्षेत्र में बाढ़ और नदी कटान से गांवों की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग ने नदी की धारा मोड़ने का कार्य पूरा कर लिया है। बाढ़ पूर्व तैयारियों के तहत बेलहा-बहरौली तटबंध के रेग्युलेटरों की मरम्मत भी करा दी गई है, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके। विभाग ने संवेदनशील स्थलों पर बंबू कटर बनाकर बाली भरी बोरियां नदी में डालने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों विभाग लगातार निगरानी कर रहा है तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा कार्य भी कराए जाएंगे। शिवपुर क्षेत्र में हर वर्ष हजारों लोग बाढ़ व कटान की विभीषिका झेलते हैं। इस बार कटान को रोकने के लिए सरयू ड्रेनेज खण्ड प्रथम बहराइच की तरफ से बेलहा-बहरौली तटबंध स्थित किलोमीटर जीरो बंजरिया से 28 किलोमीटर हिदू सिंहपुरवा तक बांध के पांच रेग्युलेटर के मरम्मत का...