आजमगढ़, मई 13 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के सीवान में मंगलवार की सुबह कई स्थानों पर प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर अहरौला और कप्तानगंज थाना की पुलिस पहुंची। सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस घंटों उलझी रहीं। सीमांकन के बाद घटनास्थल कप्तानगंज थाना क्षेत्र में निकला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के लोग मंगलवार की सुबह खेतों की ओर गए थे। ग्रामीणों ने खेतों में जगह-जगह खून, मांस और प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष बिखरे देखे। जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर घंटों उलझी ...