मधुबनी, मई 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। परिसदन में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को श्रमिकों के निबंधन में तेजी लाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन को प्राथमिकता बताते हुए धावा दल को मजबूत करने पर भी बल दिया। मंत्री ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कई जरूरी निर्देश दिया। बैठक में जिले के श्रम अधीक्षक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के स्थानीय अधिकारी तथा सरकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य थे। सभी श्रमिकों का निबंधन करें सुनिश्चित यह भी पढ़ें- समाज के अंतिम व्यक्ति तक ...