कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- विकास खंड नेवादा के चकपिनहा गांव में बना पंचायत भवन गांव के विकास को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त है। स्थिति यह है कि आधे-अधूरे निर्मित पंचायत भवन में गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों को पंचायत भवन से मिलने वाली सुविधाओं का हाल क्या होगा। चकपिनहा गांव में बने पंचायत भवन की हालत पूरी तरह से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों की माने तो जिम्मेदारों ने आधा-अधूरा निर्माण कराकर उसी हालत में छोड़ दिया है। लावारिस हालत में पड़े पंचायत भवन में गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा भी कर लिया है। यह भी पढ़ें- कटिया में 12 लाख से बना गोकुल भवन सालों से बेकार, अब कब्जे की जद में उसका तो यहां तक कहना है यह पंचायत भवन का निर्माण उसकी भूमिधरी में कराया गया है। इसलिए उसने पंच...