चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) बीएड यूनिट द्वारा बीएड सत्र 2023-25 के वॉलेंटियर्स के लिए दुम्बीसाई गांव में विशेष शिविर की शुरुआत की गई। गुरुवार को शिविर का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, प्रो. डोरिस मिंज तथा सोनुवा के मानकी दलपत देवगम उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा ने सभी अतिथियों व वॉलेंटियर्स का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विशेष शिविर वॉलेंटियर्स में सामुदायिक सेवा, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देगा।डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने कहा कि गांव के लोगों में सहयोग की भावना प्रबल है, हमें उनसे सीखने की आवश्यकता है। डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने स्वयं को दूसरों की सेवा के लिए सदैव तैयार रखने...