सीतापुर, जुलाई 1 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिवार वालों ने रिश्तेदार व आसपास के खोजबीन कर पर उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़िता के पिता ने गांव के ही युवक पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी 15 वर्षीय बेटी बीते सोमवार को कहीं लापता हो गई। काफी खोजने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़िता के पिता ने गांव के ही धर्मेंद्र रावत के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सिधौली के मुताबिक आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सही सलामत बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...